उत्तराखंड (देहरादून) 05 जुलाई 2026: आज सुबह 11- बजे से शहीद स्मारक में उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच द्वारा जिलों में चिन्हीकरण प्रक्रिया में देरी एवं बिगड़ती कानून व्यवस्था पर सभी राज्य आंदोलनकारियों में इन दोनों बिन्दुओं पर रोष व्यक्त बैठक आयोजित की।
आज बैठक का संचालन प्रदेश महासचिव रामलाल खंडूड़ी एवं अध्यक्षता सुलोचना भट्ट द्वारा की गई। प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी एवं पुष्पलता सिलमाना ने आक्रोश व्यक्त करते हुये कहा क़ि मुख्यमन्त्री की घोषणा के बाद भी आज तक चिन्हीकरण हेतु शासनादेशों का पालन नहीं हो रहा हैं और ना ही वार्ता और आश्वासन के बाद भी चिन्हीकरण प्रक्रिया को शिथिल किया जा रहा हैं। और ना ही चयनित राज्य आंदोलनकारी आश्रितों को क्षैतिज आरक्षण का लाभ मिल पा रहा हैं। स्थापना दिवस पर मुख्यमन्त्री की घोषणा के बाद शासनादेश के बावजूद आज 07-माह बाद भी जिलों में चिन्हीकरण की प्रक्रिया भी नहीं हो सकी पालन नहीं किया जा रहा हैं। जिससे प्रदेश के शहीद परिजनों के साथ ही तमाम राज्य आंदोलनकारियों मॆं रोष व्याप्त हैं।
केशव उनियाल एवं प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप कुकरेती के साथ रतन अमोलीं ने कहा क़ि इतने लम्बे अरसे के बाद भी शासन ने जिलों को तत्काल चिन्हीकरण एवं कमेटी को अधिकार सम्पन्न करने का आदेश जारी नहीं किया जिससे प्रदेश के आंदोलनकारियों में आक्रोश हैं।
प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी ने आगामी 10-जुलाई को देहरादून जिलाधिकारी कार्यालय का घिरा किया जायेगा।
अध्यक्षीय सम्बोधन मॆं सुलोचना भट्ट ने कहा क़ि पिछले माह जिलाधिकारी द्वारा उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच कों चिन्हीकरण हेतु और शासन व मुख्यमन्त्री जी से अन्य बिन्दुओं पर आश्वासन देने पर भी आज तक कार्य प्रारम्भ नहीं हुआ। हम लगातार राज्य आंदोलनकारियों के हितों के साथ राज्य हितों के लिये संघर्षरत रहेगें।
बैठक के अन्त में वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी कल पार्वती मलीयाल (70) के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और उनके योगदान कों याद किया। जगमोहन नेगी व पुष्पलता सिलमाना ने कहा कि वह पछवादून प्रेमनगर से हमेशा उमा रावत व कमला कंडारी एवं मंशाराम मलियाल जी साथ जेल भरो व चक्काजाम के साथ धरना प्रदर्शन में हमेशा सक्रियता बनाएं रही।
बैठक मॆं केशव उनियाल , प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी , रामलाल खंडूड़ी , प्रदीप कुकरेती , गणेश डंगवाल , सुरेन्द्र रावत , सुरेश नेगी , बिल्लू वाल्मीकि , मनोज नौटियाल , अभिषेक कांती , पुष्पलता सिलमाना , सुलोचना भट्ट , अरुणा थपलियाल , राधा तिवारी , यशोदा रावत , राजेश्वरी नेगी , चन्द्रकिरण राणा , पुष्पा रावत , मोनिका लखेड़ा , सुशील विरमानी , सुशील चमोली , सुधीर नारायण शर्मा , पुष्पा नेगी , दुर्गा ध्यानी , विवेक बलोदी , माहेश्वरी कंडारी , संगीता रावत , मोहन खत्री , विनोद असवाल , क्रांति अभिषेक , प्रभात डण्डरियाल , पी सी जोशी , उमेश रावत , साबी नेगी , सुलोचना नोडियाल , देवेश्वरी गुसांई , सुलोचना मेंदौला , आशा नौटियाल , आशा डंगवाल , आदि मौजूद रहें।
