उत्तराखंड (देहरादून) 17 मई 2026 : रविवार, को बीजेपी ने वार्ड 17 चुक्कूवाला में एसआईआर की तैयारियों को लेकर वार्ड 17 चुक्कूवाला में टैगोर विला स्थित हरीश नारंग के आवास पर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें एसआइआर को लेकर पार्टी बीजेपी की तैयारियों को बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को जोड़ने का कार्य किया जा रहा हैं। वार्ड 17 चुक्कूवाला में वार्ड प्रभारी के रूप में लक्ष्मी अग्रवाल ने शिरकत की, व उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि पूर्ण मनोयोग से पार्टी जो भी कार्य कार्यकर्ताओं को सौंपती है वह समर्पण भाव से समर्पित हो कर कार्य करती हैं। वहीं करणपुर मंडल अध्यक्ष राहुल लारा ने बैठक को संबोधित करते हुए सभी कार्यकर्ताओं को समर्पण भाव से कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं, और पार्टी विस्तार में कार्यकर्ता ही हैं जो रात दिन संगठन का कार्य करते हैं। वहीं पूर्व में चक्कू वाला से मनोनीत पार्षद रहे सतीश कपूर ने कहा कि संगठन के कार्यों से सामाजिक, जागरूकता व अन्य अभियानों में जो भी पार्टी के कार्यक्रम होते हैं उन्हें पूर्ण ध्येय व मनोयोग से पूर्ण करना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। वहीं वरिष्ठ बीजेपी नेता हरीश नारंग ने कहा कि पार्टी जो भी कार्य सौंपेगी, उसे कार्यकर्ता पूर्ण ध्येय व मनोयोग से करेंगी। वहीं बूथ जीता, चुनाव जीता के मंत्र को लेकर संगठन को और भी मजबूत किया जाएगा। इस अवसर पर अरुण शाह, सुरेश शाह, लक्ष्मी पाल, कृष्ण गोपाल रुहेला, राहुल सोनकर, अमित वर्मा, विनोद ध्यानी, मनोज धीमान, कुलदीप सिंह, अमनदीप बत्रा, गौरव केसला, सागर सोनकर, जसविंदर सिंह, अशोक डोबरियाल, सौरव डोभाल, आदि मौजूद रहे वहीं बैठक में प्रस्ताव पारित किया कि कार्यकर्ता बीजेपी पार्टी की एतिहासिक विजय श्री तक लगातार समर्पित हो कर कार्य करेंगे।
