उत्तराखंड (ऋषिकेश) 18 अप्रैल 2026: ऋषिकेश से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां सनीउर रहमान नाम का एक व्यक्ति साधु का भेष बनाकर रह रहा था। बताया जा रहा है कि वह साल 2016 में नेपाल के रास्ते बांग्लादेश से भारत में दाखिल हुआ था और यहां “सत्यनिष्ठ आर्य” नाम से फर्जी आधार कार्ड बनवाकर अपनी पहचान छुपाए हुए था। हैरानी की बात यह है कि वह न सिर्फ हिंदू संगठनों से जुड़ा हुआ था, बल्कि विभिन्न टीवी चैनलों पर इंटरव्यू देकर हेट स्पीच को लेकर भी चर्चा में रहा। जानकारी के अनुसार, वह परमार्थ निकेतन आश्रम में भी इंटरव्यू देने पहुंचा था। सुरक्षा एजेंसियों ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से बांग्लादेशी पासपोर्ट समेत कई फर्जी दस्तावेज बरामद किए गए हैं। अब यह सवाल उठ रहा है कि आखिर इतने लंबे समय तक वह फर्जी पहचान के सहारे सिस्टम से कैसे बचता रहा।
