उत्तराखंड (देहरादून) 13 अप्रैल 2026: कार्यक्रम में माननीय महापौर श्री सौरभ थपलियाल, माननीय मंत्री श्री गणेश जोशी, माननीय मंत्री श्री खजान दास, माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट, पार्षदगण श्री अंकित अग्रवाल, श्रीमती अमिता सिंह, श्री प्रवीण नेगी, श्री अभिषेक तिवारी, श्रीमती कोमल वोहरा एवं नगर आयुक्त श्रीमती नमामि बंसल उपस्थित रहे।
माननीय मुख्यमंत्री जी ने अभियान के दौरान स्वयं स्वच्छता कार्य में भाग लेते हुए स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता का संदेश दिया तथा सभी नागरिकों से शहर को स्वच्छ बनाए रखने में सक्रिय भागीदारी की अपील की।
इस अवसर पर बिसलेरी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत प्रदान किए गए पुनर्चक्रित प्लास्टिक से निर्मित बेंच एवं डस्टबिन का माननीय मुख्यमंत्री द्वारा लोकार्पण किया गया। यह पहल प्लास्टिक अपशिष्ट के पुनर्चक्रण एवं सतत स्वच्छता प्रबंधन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इसके पश्चात माननीय मुख्यमंत्री जी, जनप्रतिनिधियों, नगर आयुक्त एवं अधिकारियों द्वारा बल्लूपुर फ्लाईओवर स्थित स्वतंत्रता सेनानी स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही स्मारक परिसर में विशेष सफाई अभियान चलाया गया, जिससे क्षेत्र को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाया गया।
कार्यक्रम के दौरान माननीय मुख्यमंत्री ने सफाई कर्मियों से संवाद किया तथा उनके कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें स्वच्छता अभियान का वास्तविक नायक बताया। उन्होंने सफाई कर्मियों के योगदान को महत्वपूर्ण बताते हुए नगर निगम द्वारा संचालित स्वच्छता प्रयासों को और सुदृढ़ करने पर बल दिया।
यह विशेष स्वच्छता अभियान नगर निगम देहरादून द्वारा आयोजित स्वच्छता सप्ताह के समापन समारोह के रूप में आयोजित किया गया, जिसके अंतर्गत पूरे सप्ताह शहर के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक सफाई अभियान, जनजागरूकता गतिविधियां एवं नागरिक सहभागिता कार्यक्रम संचालित किए गए।
