उत्तराखंड (देहरादून) 13 अप्रैल 2026: कल यानी मंगलवार को प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम में लोगों की भीड़ उमड़ने की संभावना है। ऐसे में लोगों को यहां तक पहुंचने में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए आरटीओ की ओर से 2000 वाहन उपलब्ध कराए गए हैं।
इनमें उत्तराखंड परिवहन निगम (रोडवेज) की 300 बसें और 1700 निजी वाहन हैं। रोडवेज ने बसों की संख्या आरटीओ प्रवर्तन को उपलब्ध करा दी है। आज वाहनों के संचालन की रूपरेखा जारी की जाएगी। रोडवेज देहरादून मंडल आरएम सुरेश सिंह चौहान ने बताया प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के लिए विभिन्न डिपो से बसें उपलब्ध कराई गई हैं। वाहन की संख्या, चालक-परिचालक के नाम के साथ परिवहन विभाग को उपलब्ध कराई गई है।
