उत्तराखंड (देहरादून) 10 अप्रैल 2026: चारधाम यात्रा-2026 को लेकर सीएम धामी का सख्त एक्शन प्लान तैयार,व्यावसायिक दृष्टिकोण की अपेक्षा मानवीय संवेदनशीलता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश,दुनियाभर से आने वाले श्रद्धालओ की सुरक्षा और सुविधा हमारी व्यक्तिगत जिम्मेदारी – मुख्यमंत्री धामी
ग्रीन एवं क्लीन यात्रा” को इस बार और व्यापक बनाने के निर्देश,
प्लास्टिक पर पूरी तरह लगाम, जगह-जगह लगेंगे कलेक्शन बॉक्स,
फर्जी खबर फैलाने वालों पर FIR और तत्काल कड़ी कार्रवाई,
हेली सेवाओं में लापरवाही नहीं—मेंटेनेंस और फिटनेस चेक अनिवार्य,
भीड़ नियंत्रण के लिए डिजिटल मॉनिटरिंग और स्लॉट सिस्टम लागू
,यात्रा मार्गों पर ओवररेटिंग रोकने के लिए हर दुकान पर रेट लिस्ट जरूरी,स्वास्थ्य, पेयजल, शौचालय और शेल्टर की व्यवस्था होगी मजबूत,ट्रैफिक जाम रोकने के लिए सख्त प्लान और वैकल्पिक मार्ग तैयार,आपदा प्रबंधन को लेकर SDRF-NDRF अलर्ट मोड में,
CCTV और AI आधारित निगरानी से पूरी यात्रा होगी हाईटेक,
24×7 कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन से त्वरित रिस्पांस सुनिश्चित।
