उत्तराखंड (देहरादून) 4 अप्रैल 2026: चक्कुवाला क्षेत्र में दो दिनों से नल सूखे है वहीं पीने के पानी को लेकर हाहाकार मच गई हैं पूरा क्षेत्र वासी पानी न आने से परेशान हो गए हैं वहीं जरूरी कार्यों में भी बाधा उत्पन्न हो गई हैं पीने का पानी न आने से क्षेत्रवासी अत्यधिक परेशान हो गए हैं चक्कुवाला क्षेत्र के सामाजिक व मानवाधिकार कार्यकर्ता चंद्र मोहन अरोड़ा ने कहा कि तुंरत पेयजल विभाग को क्षेत्र में पानीकी आपूर्ति बहाल करनी चाहिए एक तरफ तो अप्रैल माह से जाह पानी के बिल के रेट दर तो बड़ा दी गई, परंतु विभाग पानी की एक बूंद तो मुहैया नहीं करा रहा है वहीं पानी न आने से जनता के हल्क सुख गए हैं उन्होंने तुरंत चक्कुवाला क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति सुचारू करने की मांग की वहीं क्षेत्र वासी मीना शर्मा ने कहा कि पानी जैसी मूलभूत सुविधा भी जल संस्थान उपलब्ध नहीं करा रहा हैं उन्होंने जनहित में तत्काल पानी की आपूर्ति सुचारू करने की मांग की।
