उत्तराखंड (देहरादून) 26 मार्च 2026: आयोजित द्वितीय मंजूल सिंह मांजिला स्मृति अंतर क्रिकेट प्रतियोगिता का बुधवार को शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज में क्रिकेट बाल पर शाट लगाकर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। पहले दिन खेले गए मुकाबलों में दून डेयरडेविल और दून सुपर जायंट्स ने विजयी आगाज किया।
मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और कहा कि खेल शारीरिक व मानसिक विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि खेलों से युवाओं में अनुशासन, टीमवर्क और नेतृत्व क्षमता विकसित होती है। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की ओर के खेलो इंडिया और फिट इंडिया मूवमेंट से देश में खेल, संस्कृति को नई मजबूती मिली है। कैबिनेट मंत्री खजान दास, रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ ने भी आयोजन की सराहना की।
महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, निदेशक खेल खेल डा. डा. आशीष चौहान, क्रिकेट एसोसिएशन आफ उत्तराखंड के पूर्व सचिव महिम वर्मा, एलआइसी के मार्केटिंग मैनेजर वीके थपलियाल, एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल, पैनेसिया अस्पताल के चेयरमैन रणवीर सिंह चौहान, पीएमवी माल्टिंग लिमिटेड के महाप्रबंधक शिशिर चंद्रा, स्पोर्ट्स कालेज के प्रधानाचार्य राजेश ममगाईं, दैनिक जागरण के राज्य संपादक मनोज कुमार झा, ब्यूरो चीफ रविंद्र बड़थ्वाल, प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय राणा और महामंत्री योगेश सेमवाल आदि उपस्थित रहे।
