उत्तराखंड (देहरादून) 22 मार्च 2026: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर थाना सेलाकुई पुलिस ने थानाध्यक्ष पीडी भट्ट के नेतृत्व में क्षेत्र में व्यापक सत्यापन अभियान चलाया। अभियान के तहत हॉस्टलों, होम स्टे, आवासीय भवनों तथा औद्योगिक क्षेत्र में सघन चेकिंग की गई।
सत्यापन अभियान के दौरान बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों और संदिग्धों की जांच की गई। अनियमितता पाए जाने पर 35 भवन स्वामियों के खिलाफ पुलिस अधिनियम की धारा 83 के तहत कार्रवाई करते हुए चालान किए गए और कुल 3.50 लाख रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया।
कार्रवाई के दौरान 22 संदिग्ध व्यक्तियों को थाने लाकर पूछताछ भी की गई। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने, बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन सुनिश्चित करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
