उत्तराखंड (हरिद्वार) 14 मार्च 2026: धर्मनगरी हरिद्वार की रानीपुर पुलिस और AHTU की संयुक्त टीम ने सलेमपुर स्थित एक कॉलोनी में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का पर्दाफाश किया है। रमजान के इस पवित्र महीने में अनैतिक देह व्यापार चला रहे आरोपियों को पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया।
पुलिस को सूचना मिली थी कि हृदय विहार कॉलोनी, सलेमपुर के एक मकान में कुछ लोग अनैतिक देह व्यापार का संचालन कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल छापेमारी की, जहाँ मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
पुलिस ने मौके से इरफान (कलियर), सोफियान (पीरान कलियर) और एक महिला को हिरासत में लिया है। और पुलिस ने मौके से एक पीड़िता को सकुशल मुक्त कराया है, जिसे जाल में फंसाकर इस धंधे में धकेला गया था। आरोपियों के पास से आपत्तिजनक सामग्री, 4 मोबाइल फोन, 3000 रुपये नगद और घटना में प्रयुक्त वैगनआर कार बरामद की गई है।
कोतवाली रानीपुर में आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम की धारा 77/2026 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य संपर्कों और इस धंधे के मास्टरमाइंड की तलाश कर रही है।
निरीक्षक वीरेन्द्र चन्द्र रमोला (AHTU) और प्र0नि0 आशुतोष सिंह राणा के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई की वरिष्ठ अधिकारियों ने सराहना की है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि देवभूमि की मर्यादा से खिलवाड़ करने वालों पर ‘जीरो टॉलरेंस’ के तहत कार्रवाई जारी रहेगी।
