उत्तराखंड (नैनीताल) 8 मार्च 2026: दिल्ली से नैनीताल घूमने आई दिल्ली की 31 वर्षीय महिला टीचर और टूरिस्ट से छेड़छाड़ और लूटपाट की कोशिश करने वाले टैक्सी चालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आपको बात दे कि चालक ने महिला को सुनसान रास्ते पर ले जाकर वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया । ड्राइवर ने पहले टैक्सी को मुख्य सड़क से सुनसान रास्ते की तरफ मोड़ा। जब महिला ने विरोध किया तो ड्राइवर ने टैक्सी रोककर बदतमीजी की, जबरदस्ती शुरू कर दी। दुपट्टे से गला दबाने का प्रयास किया जान बचाने के लिए महिला कार से कूद गई और जंगलों में भाग गई। पूरी रात महिला जंगलों में छिपी रही. सुबह जब एक महिला की नजर उस पर पड़ी तो तब ये मामला पुलिस के पास पहुंचा और आरोपी की गिरफ्तारी हो सकी।
