उत्तराखंड (पिथौरागढ़) 6 मार्च 2026: पिथौरागढ़ जनपद के गुरना के पास एक कैंटर वाहन गहरी खाई में गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में वाहन सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया।
शुक्रवार 06 मार्च 2026 को डीसीआर पिथौरागढ़ से एसडीआरएफ को सूचना मिली कि गुरना क्षेत्र के पास एक कैंटर वाहन गहरी खाई में गिर गया है।
घटनास्थल पर पहुंचकर टीम ने गहरी खाई में उतरकर वाहन तक पहुंच बनाई। जांच में पाया गया कि वाहन में सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। इसके बाद एसडीआरएफ टीम ने कड़ी मशक्कत करते हुए शव को खाई से बाहर निकाला और आगे की कार्रवाई के लिए जिला पुलिस को सौंप दिया।
मृतक की पहचान धोलसिंह, निवासी पिथौरागढ़ के रूप में हुई है।
