उत्तराखंड (देहरादून) 23 फरवरी 2026: रेसकोर्स में सड़क किनारे खड़ी स्कूल वैन को आग लग गई। आग की लपटों के कारण बिजली के केबिल भी जल गई। आनन-फानन में विद्युत सप्लाई बंद कराई गई, जिसके कारण क्षेत्र में काफी देर तक बिजली बाधित रही। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
रविवार शाम को रेसकोर्स स्थित यूके बैंक के पास खड़ी स्कूल वैन में आग लग गई। पहले तो स्थानीय लोगों ने बाल्टी से पानी लाकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन आग की लपटें और बढ़ती गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की टीम ने देखा कि वैन के बगल में एक स्विफ्ट डिजाइर भी खड़ी थी जिसकी तरफ आग की लपटें आ रही थी।
फायर यूनिट ने तत्काल आग को बुझाया और अन्य वाहनों को आग की चपेट में आने से बचाया। वाहन में आग की लपटें इतनी ऊपर तक उठी कि बिजली के केबिल जलने लगे। ऐसे में बिजलीघर को सूचना देकर बिजली सप्लाई बंद कराई गई।
