उत्तराखंड (देहरादून) 9 दिसंबर 2025: नगर निगम के हरिद्वार बाईपास रोड पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई के दौरान तनावपूर्ण स्थिति बन गई। फ्लाईओवर के नीचे अवैध वाहन रिपेयरिंग शाप और अन्य अतिक्रमण हटाने पहुंची निगम टीम का स्थानीय ठेली-खोखा संचालकों ने घेराव करते हुए विरोध किया। लोगों ने बिना पूर्व नोटिस कार्रवाई किए जाने पर कड़ी नाराजगी जताई।
सोमवार को अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई करने गई निगम की टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। ठेली संचालकों ने निगम पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। स्थिति बिगड़ते देख मौके पर पहुंची पुलिस ने मोर्चा संभाला और सुरक्षा घेरा बनाकर निगम टीम को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में मदद की। पुलिस बल की मौजूदगी में अवैध कब्जों को हटाया गया। नगर निगम प्रशासन का कहना है कि शहर में सुगम यातायात और नागरिक सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए अभियान चलाया जा रहा है।
फुटपाथों और निगम भूमि पर अवैध कब्जों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अतिक्रमण हटाओ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। स्थानीय आपत्ति जताई है। वहीं निगम का व्यापारियों ने नोटिस न देने को लेकर समय से अवैध गतिविधियों की कहना है कि फ्लाईओवर के नीचे लंबे शिकायतें मिल रही थीं, जिन्हें हटाना आवश्यक था।
