उत्तराखंड (देहरादून) 28 नवंबर 2025: सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल (एसबीपीएस) के बैडमिंटन एकेडमी के खिलाड़ी सूर्याक्ष रावत और आन्या बिष्ट ने योनेक्स सनराइज 48वें जूनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप 2025 में प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी दमदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सूर्याक्ष ने बालक वर्ग की अंडर-19 एकल प्रतिस्पर्धा में रजत पदक हासिल किया, जबकि आन्या बिष्ट ने गर्ल्स अंडर-19 डबल में कांस्य पदक जीतकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। योनेक्स सनराइज 48वीं जूनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप 20 से 24 नवम्बर तक अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में देश के 28 राज्यों और पांच केंद्र शासित प्रदेशों से कुल 434 खिलाड़ियों ने भाग लिया। एसबीपीएस बैडमिंटन एकेडमी के कोच ओम सिमल्टी ने बताया कि सूर्याक्ष और आन्या ने प्रतियोगिता में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि यह दोनों खिलाड़ी भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी नाम रोशन कर सकते हैं। बलूनी ग्रुप के एमडी विपिन बलूनी ने दोनों खिलाड़ियों को इस उपलब्धि पर बधाई दी और शुभकामनाएं दी।
