उत्तराखंड (देहरादून) 30 अक्टूबर 2025: देहरादून में भूमि बेचने के नाम पर आरोपित ने 23 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। इसमें पटेलनगर में एक प्रापर्टी डीलर ने के फौजी से भूमि बेचने का फर्जी एग्रीमेंट कर 23 लाख रुपये हड़पे। भूमि बेचने का मुकदमा कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ। सेना में तैनात व मूल रूप से गांव नींबूचौड़, जिला पौड़ी गढ़वाल निवासी विरेंद्र सिंह ने कोर्ट को सौंपे शिकायती पत्र में बताया कि 19 मई 2022 को ) देहरादून में एक दोस्त से मुलाकात की। उन्होंने उससे देहरादून में भूमि खरीदने की इच्छा जताई। इस पर उसने अपने एक अन्य दोस्त के माध्यम से उनकी मुलाकात विरासत प्रापर्टी के स्वामी शिवम विहार, कारगी निवासी मुकेश कमाड़ी से कराई। 21 मई 2022 को उन्होंने बंजारावाला में 92 वर्ग मीटर भूमि पसंद की। सौदे की बात हुई, तो प्रापर्टी डीलर ने उसे अपनी भूमि बताया और 28.50 लाख रुपये में सौदा तय हुआ। छह जून 2022 को उन्होंने 23 लाख रुपये एडवांस देकर एग्रीमेंट करा लिया। शेष पांच लाख रुपये तीन महीने बाद बैनामा होने के दौरान देने की बात पक्की हुई। पांच सितंबर 2022 को जब उन्होंने उससे बैनामा कराने को कहा, तो वह टालमटोल करने लगा। कई बार कहने के बाद वह गाली-गलौज करने लगा और जान से मारने की धमकी देने लगा। पटेलनगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार किया जाएगा।
