उत्तराखंड (चंपावत) 26 अक्टूबर 2025: जिलेंस टीम ने दो फॉरेस्ट गार्ड को 20000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। टीम उन्हें अपने साथ हल्द्वानी ले गई है। उन्होंने निष्प्रयोज्य लकड़ी ले जाने के एवज में रिश्वत मांगी थी।
एक व्यक्ति की शिकायत पर सतर्कता अधिष्ठान हल्द्वानी सेक्टर की टीम ने शनिवार को चंपावत से तीन किलोमीटर दूर तल्लादेश मार्ग स्थित वन विभाग के चेकपोस्ट पर दबिश दी। यहां टीम ने वन रक्षक (फॉरेस्ट गार्ड) दीपक जोशी और भुवन चंद्र भट्ट को लकड़ी पार कराने के एवज में 20000 रुपये की घूस लेते पकड़ लिया। इस संबंध में वन क्षेत्राधिकारी दिनेश जोशी ने बताया कि विजिलेंस टीम की ओर से दो वनकर्मियों को रिश्वत लेते गिरफ्तार किए जाने की सूचना मिली है। इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। विभाग के नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी
