उत्तराखंड (मसूरी)23 अक्टूबर 2025: मसूरी महिला कांग्रेस ने मसूरी शहर के विभिन्न हिस्सों में पेयजल किल्लत को लेकर बुधवार को शहीद भगत सिह चौक पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, पेयजल निगम व जल संस्थान का पुतला दहन किया।
बुधवार को शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष जसबीर कौर के नेतृत्व में महिला कांग्रेस कार्यकर्ता कुलड़ी के शहीद भगत सिंह चौक पर एकत्र हुए। इस दौरान जसबीर कौर ने कहा कि मसूरी में पानी की कमी को दूर करने के लिए 144 करोड़ की यमुना पेयजल योजना बनाई गई, लेकिन आज तक इस योजना का सही लाभ मसूरी की जनता को नहीं मिल पाया। 14 एमएलडी पानी की जगह केवल तीन से पांच एमएलडी पानी ही दिया गया। उन्होंने कहा कि अभी तक योजना को पेयजल निगम द्वारा जल संस्थान को हस्तांतरित भी नहीं किया गया है।
वहीं, प्रदर्शन करने वालों में सुनीता सेमवाल, रिया, रीना, पिंकी, भारती, राजेश्वरी, अंजुम आदि शामिल रहे
