यातायात नियमों के उल्लंघन पर 805 वाहन चालकों के चालान
उत्तराखंड (देहरादून) 23 अक्टूबर 2025: त्योहारों के मद्देनजर पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए अभियान चलाया। नगर से देहात तक 805 वाहन चालकों के चालान किए गए।
इनमें से 534 वाहन चालकों के नकद चालान किए गए, जिनसे 2.93 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया, जबकि 168 वाहन चालकों के कोर्ट के चालान और 103 वाहनों को सीज किया गया। बुधवार को सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस की अलग-अलग टीमों ने संदिग्ध रूप से घूम रहे व्यक्तियों की चेकिंग करते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की। बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाने व वाहनों में दोषपूर्ण नंबर प्लेट लगाने वाले कुल 805 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई ।
