उत्तराखंड (देहरादून) 18 अक्टूबर 2025: मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने शुक्रवार को शिमला बाईपास क्षेत्र में 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लाटिंग के लिए हुए निर्माण को ध्वस्त किया।
इस दौरान क्षेत्र में कई अवैध निर्माण सील भी किए गए। एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने बताया कि यहां पर महेश उपाध्याय, सतीश और अन्य लोग 10 बीघा जमीन पर प्लाटिंग कर रहे थे। जांच में यह पूरी तरह से अवैध पाई गई। इसके अलावा इखलाक और उनके साथियों ने अवैध निर्माण किए हुए थे। इन सभी निर्माणों को सील किया गया।
