उत्तराखंड (रुद्रप्रयाग) 17 अक्टूबर 2025: पालिका क्षेत्र के अंतर्गत सुमेरपुर में बदरीनाथ हाईवे की, स्थिति सुधारने के लिए स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने रेलवे विकास निगम कार्यालय परिसर में प्रदर्शन कर धरना दिया।
उन्होंने कहा कि रेलवे के कार्यों से हाईवे का करीब एक किलोमीटर हिस्सा बदहाल स्थिति में पहुंच गया है। गड्ढों में फिसलकर कई दोपहिया वाहने चालक चोटिल हो चुके हैं। रेलवे विकास निगम के अधिकारियों ने एक माह में हाईवे पर डामर बिछाने और फुटपाथ की सुविधा देने का आश्वासन दिया। इसके बाद आंदोलनकारी शांत हुए।
नगर पालिका अध्यक्ष संतोष रावत, जिला पंचायत्त सदस्य पवन कुमार और सभासद नमन शर्मा के नेतृत्व में स्थानीय लोग बुधवार देर शाम रेलवे विकास निगम के कार्यालय पहुंचे।
यहां कोई जिम्मेदार अधिकारी न मिलने पर उन्होंने रात को ही मेघा कंपनी के कार्यालय के गेट पर धरना शुरू कर दिया।
