उत्तराखंड (देहरादून) 26 सितंबर 2025: जिले के आपदाग्रस्त क्षेत्र भीतरली हैं। किमाडौं, कंडरियाणा में जिलाधिकारी सविन बसंल ने अधिकारियों को मौके पर ही कैंप कर जनमानस की समस्या निस्तारण के निर्देश दिए है। जिसके फलस्वरूप बृहस्पतिवार को भीतरली कंडरियाणा में तहसीलदार, बीडीओ सहित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी कार्मिक कैंप कर रहे।
वहीं, क्षेत्र में क्षति का आंकलन कर मुआवजा वितरण की कार्रवाई जारी है। भीतरली कंडरियाणा में कृषि व भूमि क्षति के प्रभावितों को मुआवजा राशि चेक वितरित किए गए। जिलाधिकारी के निर्देश पर पूर्ति विभाग की की ओर से शिविर में अपने अधिकारी व कार्मिकों के माध्यम से क्षेत्र में राशन कार्ड में नाम चढ़ने से छूट गए पारिवारिक सदस्यों के नाम राशन कार्ड में अंकित किए जा रहे है। जिलाधिकारी के स्पष्ट निर्देश हैं कि क्षेत्र में अंतिम व्यक्ति को रिलिफ दिए जाने तक अधिकारी क्षेत्र में ही जमे रहेंगे। गाढ, गदेरे, ढौड-ढंगार लांघते पांच किमी दुर्गम मार्ग पार कर डीएम प्रभावितों तक पहुंचे और उनकी पीड़ा को सांझा की।
इस दौरान उन्होंने आपदा से क्षति का जायजा भी लिया। इस दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बजट प्रतीक्षा ने करें, सीधे युद्धस्तर पर कार्रवाई करते हुए जनजीवन सामान्य बनाने में जुट जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि खेत, खलियान, निजी भवन, ग्रामीण मार्ग, पुलिया, बिजली-पानी दो दिन के अंतर्गत दुरूस्त हो जाना चाहिए। जिलाधिकारी के निर्देश पर मजाड़ा, कार्लीगाड़, फुलेत, छमरोली के बाद आपदा प्रभावित पूर्ण रूम से कट ऑफ भितरली कंडरियाणा क्षेत्र में फिर पूरा प्रशासनिक अमला ऑन ग्राउण्ड हुआ।
