उत्तराखंड (देहरादून) 14 सितंबर 2025: भाजपा ने जार्ज एवरेस्ट प्रकरण को लेकर कांग्रेस के आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद, तथ्यहीन और राजनीति से प्रेरित बताया है। पार्टी प्रवक्ता एवं राजपुर रोड सीट से विधायक खजान दास ने कहा कि विकास से जुड़े हर अच्छे कार्य का विरोध करना कांग्रेस की आदत है।
विधायक खजानदास ने मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में स्पष्ट किया कि मसूरी जार्ज एवरेस्ट की भूमि लीज से जुड़ी टेंडर प्रक्रिया पारदर्शी रही और सभी नियमों का पालन किया गया।
इसमें तीन कंपनियों ने आवेदन किया, जिनके निदेशकों का कोई आपसी संबंध नहीं है। लीज की जमीन में केवल सात एकड़ उपयोग योग्य है, शेष अनुपयोगी ढालू क्षेत्र है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार भ्रष्टाचार पर जीरो टालरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि झूठ और फरेब के सहारे अब जनता का विश्वास हासिल करना कांग्रेस के लिए असंभव है, जबकि उत्तराखंड की जनता डबल इंजन सरकार की ईमानदारी व विकास कार्यों पर पूर्ण भरोसा करती है।
