उत्तराखंड (देहरादून) 4 अगस्त 2025: हिन्द की चादर श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350 वे शहीदी पर्व नू समर्पित सेमिनार कार्यक्रम ने अपना दूसरा पड़ाव में पहुंच गया है आज गुरुद्वारा श्री हरकिशन सहिब पटेल नगर में समहू संगत के सहयोग से श्री गुरु हरकिशन एकेडमी द्वारा आयोजित किया, जिसमें अकाल पुरख की फ़ौज, गुरुद्वारा पटेल नगर कमेटी, उत्तराखंड सिख कोर्डिनेशन कमेटी का भी सहयोग रहा इस सेमिनार का आयोजन गुरुद्वारा हरकिशन सहिब पटेल नगर में आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में प्रिंसिपल मानिदरपाल सिंह सिख मिशनरी कॉलेज रहे, और उन्होंने भय काहू को देत नहि, भय मानत आन। कहु नानक सुन रे मना, गिआनी ताहि बखान के विषय में इसका विस्तार से वर्णन करते हुए कहाँ कि इसका अर्थ है हे भाई। जों मनुष्य किसी भी प्राणी को भय नहीं देता और न ही किसी परिस्थिति में कभी भयभीत होता है। गुरु नानक देव जी कहते है। हे मन सुन। उस मनुष्य को ज्ञानी समझना चाहिए। वहीं मंच संचालन करते हुए डी पी सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अगले माह सेमिनार का आयोजन विकासनगर स्तिथ गुरूद्वारे में होगा और ये कार्यक्रम अपने तीसरे पड़ाव में प्रवेश कर जाएगा। इस अवसर पर दलजीत सिंह, सतपाल सिंह पाली, हरप्रीत सिंह, गुरदीप सिंह सहोता, तलवेन्दर सिंह, हरविंद्र पाल सिंह मंगा, बलबीर सिंह साहनी, देवेंद्र पाल मोंटी,समेत संगत मौजूद थी
