उत्तराखंड (देहरादून) 3 अगस्त 2025: कूर्माचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद की कांवली शाखा की ओर से शनिवार को बल्लूपुर स्थित भवानी बालिका इंटर कालेज परिसर में छात्राओं व शिक्षकों के साथ फलदार पौधे रोपे। इस दौरान सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया। शनिवार को शाखा अध्यक्ष भारती पांडे के नेतृत्व में सदस्य स्कूल पहुंचे। यहां स्कूल की प्रधानाचार्य अनीता जोशी, शिक्षिकाओं व छात्राओं के साथ मिलकर आम, लीची, अमरूद आडू के पौधे लगाए।
अध्यक्ष ने बताया कि कांवली शाखा की ओर से पर्यावरण को बचाने के लिए हर वर्ष देहरादून के विभिन्न जगहों पर पौधारोपण किया जा रहा है। प्रधानाचार्य अनीता जोशी ने बताया कि जो भी पौधे आज लगाए गए हैं, उनकी देख-रेख स्कूल की ओर से की जाएगी। इस मौके पर गुंजन भट्ट, शाखा सचिव प्रेमलता बिष्ट, केंद्रीय महासचिव गोविद बल्लभ पाडे, संतोष जोशी, किरण जोशी, कमला जोशी, हेमा तिवारी, गंगा बिष्ट, नेहा बिष्ट, ललिता लोहानी, हेमा आदि मौजूद रहे।
