उत्तराखंड (देहरादून) 27 जुलाई 2025: कैन्ट थाना क्षेत्र के ईदगाह प्रकाश नगर की रहने वाली एक महिला ने पत्ति से विवाद के बाद कीटनाशक खाकर आत्महत्या कर ली। महिला के विवाह को दस साल हो चुके हैं और उसके दो बच्चे हैं। पुलिस आत्महत्या के कारणो की जांच कर रही है। कैन्ट पुलिस के अनुसार बीती देर रात दून अस्पताल से एक महिला के कीटनाशक खाने से उसकी मौत होने के संबंध में डेथ मेमो मिला। सूचना पर तत्काल पुलिस बल मौके पर पहुंचा। मौके पर जानकारी करने पर पता चला कि उषा (30) पत्नी अवधेश कुमार निवासी ईदगाह प्रकाश नगर कैट का किसी बात को लेकर अपने पति के साथ विवाद हो गया था। जिसके चलते ऊषा ने खटमल मारने की दवा खा ली। जिसकी तबियत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे दून अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया कि मृतका का पति सेलाकुई स्थित कंपनी में काम करता है। पुलिस ने शव के पंचायतनामे की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
