उत्तराखंड (देहरादून) 13 जुलाई 2025: उत्तराखंड विधानसभा के मानसून सत्र का आयोजन विधानसभा भवन भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में होगा। आगामी 19 से 22 अगस्त तक सत्र आहूत होगा। उत्तराखंड की पंचम विधानसभा के मानसून अधिवेशन/द्वितीय सत्र 2025 आहूत करने को लेकर विधायी एवं संसदीय कार्य विभाग की ओर से आदेश जारी किया गया है। इसके तहत गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा परिसर में आगामी 19 से 22 अगस्त तक आहूत किया जाएगा, जिसकी तैयारियां शुरू हो गई है। बता दें कि पिछला विधानसभा सत्र देहरादून में 18 से 24 फरवरी तक आहूत हुआ था।
