पांच पेटी डायनामाइट और दो डब्बे डेटोनेटर बरामद
उत्तराखंड (त्यूणी) 12 जुलाई 2025: त्यूणी पुलिस ने चेकिंग के दौरान हिमाचल प्रदेश नंबर की एक ऑल्टो कार से पांच पेटी डायनामाइट कुल वजन 125 किलो और दो डब्बे डेटोनेटर बरामद किया। कार में तीन लोग सवार थे। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार किया है।
आरोपितों से जब विस्फोटक पदार्थ को परिवहन करने के संबंध में आवश्यक दस्तावेज मांगे गए तो वह दिखा नहीं पाए। जिस पर अवैध विस्फोटक पदार्थ और कार को सीज कर दिया गया। आरोपियों की पहचान रिकू पुत्र पानू राम ग्राम बलंग थाना ठियोग शिमला हिमाचल प्रदेश, रोहित पुत्र बिशन सिंह ग्राम रोणाहाट थाना सिलाई पुलिस की पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वह ठेकेदार है। उनका हिमाचल के कोटखाई में सड़क बनाने का काम चल रहा है। इसके लिए वह चकराता ब्लॉक के तूनिया के एक डीलर से विस्फोटक ले जा रहे थे। थानाध्यक्ष त्यूनी विनय मित्तल ने बताया के मामले की जांच की जा रही है। जिस डीलर से विस्फोटक खरीद कर लेने की बात आरोपित कर रहे हैं। उससे भी पूछताछ की जा रही है।
