उत्तराखंड (सेलाकुई) 29 जून 2025: पंचायत चुनाव पर लगी रोक हटने के बाद अब राजनीतिक दल चुनावी मोड में आ गए हैं। नई अधिसूचना जारी होने से पहले ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों का शिलान्यास किया जा रहा है। शनिवार को सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर ने करीब डेढ़ करोड़ की लागत से बनने वाली सड़कों का शिलान्यास किया।
सहसपुर विधान सभा के तहत चकराता रोड से केहरी गांव तक 30.76 लाख की लागत से बनने वाली सड़क और साई विहार में 112.67 लाख की लागत से बनने वाली दो किमी लंबी सड़क का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शहर और गांव में भेदभाव किए बिना विकास कर रही है। गांवों का विकास सरकार की प्राथमिकता में शुमार है।
उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत में भाजपा के समर्थित उम्मीदवार बड़ी संख्या में जीत दर्ज करेंगे। इस दौरान तीरथ सिंह, दर्शन सिंह रावत, अनिल नौटियाल, जयवीर राणा आंदि मौजूद रहे।
