उत्तराखंड (कलियर) 20 जून 2025: प्रशासन की टीम ने कलियर में अवैध रूप से और बिना पंजीकरण के संचालित तीन मदरसों को सील किया। बृहस्पतिवार को नायब तहसीलदार धनीराम सैनी, हरिद्वार अल्पसंख्यक विभाग के एडीओ बॉबी कुमार पुलिस टीम के साथ कलियर पहुंचकर मदरसा फैज ए अबरार, मदरसा इरसदुल ईमाम कलियर और दारूल उलूम मुकर्रबपुर को सील कर दिया। इस दौरान मदरसा संचालकों में हड़कंप मच गया। यहां पर उन्होंने मदरसा संचालक को अभिलेख दिखाने को कहा, लेकिन वह कोई भी अभिलेख नहीं दिखा सके, जिसके बाद प्रशासन ने तीन मदरसे को सील कर दिया।
