
उत्तराखंड (विकासनगर) 17 मई 2025 : महासू महाराज मंदिर हनोल त्यूनी स्थित के प्रांगण में श्रीमद् भागवत कथा चल रही है। तीसरे दिन शुक्रवार को कथावाचक आचार्य विजय कृष्ण महाराज ने कहा धर्म को जानने और समझने के लिए श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण हर किसी को आवश्यक रूप से करना चाहिए।
कथावाचक आचार्य ने सती प्रसंग का उल्लेख कर बताया कि भगवान भोले शिव शंकर का विवाह भी अद्भुत था। माता पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए कठोर तपस्या की थी। बताया भगवान शिव की बारात में भूत-प्रेत, पिशाच, देव, दैत्य, गन्धर्व, नाग, किन्नर, यक्ष, ब्रह्मराक्षस, असुर आदि सभी शामिल थे। उन्होंने कहा इस आयोजन में मुख्य रूप से आध्यात्मिक विकास, भगवान के प्रति आस्था-भक्ति, प्रेम और ज्ञान को बढ़ाना है। कहा इस कथा को सुनने से मन शांत होता है। लोगों को जीवन के उचित मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है।
इस मौके पर महासू देवता मंदिर समिति हनोल के सचिव मोहनलाल सेमवाल, देव वजीर दीवान सिंह, जयपाल सिंह पंवार, देवमाली हरिश्चंद्र नौटियाल, राजेंद्र नौटियाल, देवदत्त जोशी, वीरेंद्र जोशी, पूरणनाथ राजगुरु, विक्रम राजगुरु, रोशन, गौरव चौहान, मुकेश देवमाली, आचार्य विवेक शरण जोशी, आचार्य बृजेश जोशी, आचार्य आशीष शर्मा, आचार्य सुभाष बिजलवाण, रमेश डोभाल, जितेंद्र जोशी आदि और काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।