उत्तराखंड (देहरादून) 28 अप्रैल 2025: उत्तराखंड स्पोर्ट्स ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से परेड ग्राउंड स्थित बहुउद्देशीय क्रीड़ाहॉल में चल रही 15वीं राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप का रविवार को समापन हो गया। मुख्य अतिथि मेयर सौरभ थपलियाल व उद्योगपति एसपी कोच्चर ने विजेताओं को पदक प्रदान किए। अतिथियों ने सभी पदक विजेताओं को बधाई दी। प्रतियोगिता के 44-47 किग्राम में उत्तराखंड की हिमांशी बिष्ट, रियांश वर्मा व हरियाणा के दिशु ने क्रमशः गोल्ड, रजत व कांस्य पदक जीता। 41-44 किग्राम भार वर्ग में नेपाल के पायल सुना ने गोल्ड और हरियाणा के नव्या ने सिल्वर, 37-41 किग्रा में गुजरात की मिष्टी मेसरिया ने गोल्ड, गुजरात की रिया ने सिल्वर और हरियाणा की स्नेहा व उत्तराखंड की जिया ने ब्रांज मेडल हासिल किया। 29-33 किग्रा भारवर्ग में उत्तर प्रदेश की ऋषिता सैनी ने गोल्ड व उत्तराखंड की आराध्या ने सिल्वर, 46-49 किग्रा में नेपाल की हसीना राणा ने गोल्ड, हरियाणा की सानिया ने सिल्वर, 78 किग्रा में उत्तराखंड के प्रियांशु ने गोल्ड और उत्तर प्रदेश के आकाश गुप्ता ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया। इस मौके पर उत्तराखंड स्पोर्ट्स ताइक्वांडो एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डा. एस फारुख, अनिल जैन, आयोजक सचिव जावेद खान, हिना हबीब, अमय चौहान आदि मौजूद थे।
