
उत्तराखंड (देहरादून) 24 अप्रैल 2025: पूर्व विधायक राजकुमार के कैंप कार्यालय में महानगर कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ कमेटी का विस्तार किया गया। धरमपुर चकराता रोड, क्लेमेंटटाउन, करनपुर, डीएल रोड, पीपल मंडी, धामा वाला, मोती बाजार, तिलक रोड, बिंदलपुर के क्षेत्र के अध्यक्ष उपाध्यक्ष तथा सचिव व्यापार प्रकोष्ठ के बनाए गए।
पूर्व विधायक राजकुमार ने सभी को बधाई दी और कहा व्यापारियों के हक के लिए लड़ाई पहले से ही लड़ रहे हैं और आगे सभी लोगों के व्यापार बढ़ाने व्यापारियों की समस्याएं को हल करने के लिए हमेशा व्यापारी भाइयों के साथ मिलकर चलेंगे। पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि महानगर कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ हमेशा दुकानदारों के हित मे खड़ा मिलेगा और व्यापारियों की हर समस्याओं को प्रशासन के आगे उठाकर उनका हल निकलवाएगा। महानगर कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा व्यापारियों का संगठन मजबूत कर व्यापारियों की समस्याओं को हल करने के लिए हमेशा व्यापारियों के साथ खड़ा रहूंगा।
बैठक में पूर्व विधायक राजकुमार पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, महानगर कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुनील कुमार बांगा, राजेंद्र सिंह घई, चमन लाल, रजत कुमार, आमिर खान, गुरु नेन, मनप्रीत सिंह, रोहन जैन, एम शाहिद, गगन गर्ग, मोहम्मद फैजान, शिवम, धूपड नजीर, हिमांशु, खुराना, ओमी यादव, शिव कुमार वर्मा, शकील अहमद, आदित्य वर्मा आदि मौजूद रहे।