उत्तराखंड (देहरादून) 16 अप्रैल 2025: मातावाला बाग प्राचीन हनुमान मंदिर श्री गुरु राम राय प्राचीन अखाड़ा, व्यायामशाला व योगशाला बचाओ संघर्ष समिति के नेतृत्व में मंगलवार को देहरादून के लोगों ने कोतवाली पलटन बाजार में कोतवाल चंद्रभान के समक्ष अपनी बात रखी।
उन्होंने बताया कि 16 मार्च को दरबार की ओर से कुछ लोोगें ने मंदिर, अखाड़ा, व्यायामशाला व योगशाला को तोड़ा गया। मंदिर में आने वाली जनता ने इसकी पुलिस में रिपोर्ट लिखवाई। वहीं दरबार से जुड़े एक व्यक्ति ने वाल्मीकि समाज के लोगों को जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। इस पर भी लक्ष्मण चौक चौकी में 3 अप्रैल को कार्रवाई को पत्र दिया गया। कोतवाल ने लक्ष्मण चौक चौकी प्रभारी को आदेश दिया कि इस मामले में चार दिन के अंदर गंभीरता से कार्रवाई करें। इस दौरान एसपी सिटी व सिटी मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में दो दिन पहले हुई बैठक में हुए निर्णयों पर भी चर्चा हुई।
