उत्तराखंड (देहरादून) 16 अप्रैल 2025: कासीगा स्कूल में सातवें अखिल भारतीय पीसी बत्ता मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल टीम-1 और कासीगा स्कूल की जीत से आगाज हुआ।
मंगलवार को पहला मैच सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल टीम-1 और वेल्हम ब्वॉयज स्कूल टीम-2 के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर सेलाकुई ने निर्धारित 20 ओवर में 173 रन बनाए। जवाब में वेल्हम ब्वॉयज स्कूल की टीम निर्धारित ओवर में 131 रनों पर सिमट गयी। दूसरा मैच कासीगा स्कूल और वुडस्टॉक के बीच खेला गया। जिसमें कासीगा स्कूल ने 81 रनों से जीत दर्ज की। कासिगा स्कूल के विक्रमादित्य मैन ऑफ द मैच रहे।
इससे पूर्व टूनमिंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि कासीगा स्कूल के चेयरमैन रमेश बत्ता ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर और आसमान में गुब्बारे छोड़कर किया। इस मौके पर विद्यालय के हेडमास्टर राशीद शर्मुद्दीन आदि मौजूद थे।
