उत्तराखंड (देहरादून) 9 अप्रैल 2025 : पुलिस ने सोमवार देर शाम को यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस ने 35 दुपहिया वाहन थाने में पहुंचाकर सीज कर दिए हैं। जबकि खनन सामग्री लदे चार डंपर जिनमें निर्धारित मानकों के विपरीत तीन से चार गुना अधिक खनन सामग्री पाई गयी है उन्हें भी सीज कर दिया है।
थानाध्यक्ष सेलाकुई पीडी भट्ट के नेतृत्व में पुलिस ने हाईवे पर दोपहर से लेकर देर शाम तक वाहनों की चेकिंग का अभियान चलाया। ऐसे वाहनों की लगातार शिकायतें आ रही थी। दुपहिया वाहनों जो बाइक पर मॉडीफाइड साइलेंसर लगाकर पटाखे दागकर लोगों को भयभीत कर रहे थे, तेज रफ्तार वाहन चलाने वाले व बिना डीएल के वाहन चलाने वाले नाबालिगों के पैंतीस वाहनों को सीजन कर दिया है।
जबकि चार डंपरों में खनन सामग्री निर्धारित मात्रा से तीन से चार गुना अधिक पाये जाने पर ओवर लोडिंग में चारों डंपर सीज कर दिए। थानाध्यक्ष भट्ट ने कहा कि लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
