लिस्ट तैयार करने के लिए अभियान 22 तक
उत्तराखंड (देहरादून) 17 मार्च 2025: मुख्य विकास अधिकारी व उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभिनव शाह ने बताया है कि राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से त्रिस्तरीय पंचायतों की त्रुटिहीन,शुद्ध व परिपूर्ण निर्वाचक नामावलियां तैयार करने के लिए 1से 15 मार्च तक विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए थे। अब आयोग ने अभियान की समया वधि को 22 मार्च तक के लिए बढ़ा दिया है। मुख्य विकास अधिकारी शाह ने सभी खंड विकास अधिकारियों व नोडल अधिकारियों को आयोग के निर्देशों के अनुपालन में पंचायतों की निर्वाचक नामावलियों को त्रुटिहीन, शुद्ध व पूर्णरूप से तैयार करवाने के लिए कहा है।
