उत्तराखंड (देहरादून) 15 जनवरी 2025: पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी (सेनि) की ब्रेन सर्जरी की गई है। वह सीएमआई अस्पताल में भर्ती हैं। वरिष्ठ न्यूरोसर्जन डा. महेश कुड़ियाल के नेतृत्व में विशेषज्ञ टीम ने यह सफल सर्जरी की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हॉस्पिटल पहुचकर उनका हालचाल जाना।उनकी बेटी विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडुड़ी ने एक वीडियो संदेश जारी कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी दी। उन्होंने सभी शुभचिंतकों,समर्थकों और चिकित्सकों की टीम का आभार व्यक्त किया है।
उधर, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने मंगलवार को सीएमआई अस्पताल पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता भुवन चंद्र खंडूरी का हालचाल जाना।
