उत्तराखंड (देहरादून) 15 जनवरी 2025: मकर संक्रांति के पर्व पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हरिद्वार ऋषिकेश में गंगा जी में डुबकी लगाई । चारों ओर हर हर गंगे के जयकारों के साथ स्नान शुरू हुआ।
हरिद्वार में शाम 5:00 बजे तक करीब चार लाख श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान कर चुके थे। मकर संक्रांति के के साथ ही शुभ कार्य भी शुरू हो गए हैं। मकर संक्रांति के पर्व पर लोगों ने खिचड़ी का भी दान किया। जगह-जगह लोगों ने खिचड़ी बनाकर बांटना शुरू करा। हरिद्वार मैं सभी घाटों पर श्रद्धालुओं की बहुत भीड़ रही। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर पुलिस का विशेष ध्यान रहा। मकर संक्रांति के पर्व पर आदि बद्री धाम के कपाट सुबह 4:00 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। सैकड़ो श्रद्धालुओं ने भगवान आदि बद्रीनाथ के दर्शन करें।
