उत्तराखंड (देहरादून) 14 जनवरी 2025: दून अस्पताल में ड्यूटी के दौरान महिला स्वास्थ्यकर्मी की मौत हो गई। महिला स्वास्थ्य कर्मी बीते दो चार दिनों से वह बीमार थी। दिन में करीब दो बजे वह अचानक बेहोश होने लगी और उसके मुंह से खून आने लगा।
दून अस्पताल में आज एक महिला स्वास्थ्यकर्मी की ड्यूटी के दौरान मौत हो गई। महिला स्वास्थ्य कर्मी एएनएम के पद पर तैनात थी। आज ड्यूटी के दौरान महिला के मुंह से अचानक खून आने लगा। जिसके बाद अन्य स्वस्थ्यकर्मी उसे तुरंत इमरजेंसी में लेकर गए। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
