उत्तराखंड (देहरादून) 13 जनवरी 2025: सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी और पोस्ट करने का मामला सामने आया है। जिसमें नामी लोगों की सूची बनाने के साथ ही सीएम को लेकर भी आभद्र टिप्पणी की गई है।
इस मामले में उपनिरीक्षक सोशल मीडिया इंटरवेंशन सेल साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन अनिल चौहान की ओर से मुकदमादर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि विजय पटेल नाम के सोशल मीडिया हैंडल से यह अभद्र व आपत्तिजनक पोस्ट किया गया है। इसमें छवि खराब करने का माहौल बनाया गया है।
