उत्तराखंड (देहरादून) 7 जनवरी 2025: मंगलवार लम्बी चुनाव अवधि को देखते हुए सुस्त रफ़्तार से ही सही पर अब चुनावी प्रचार ने आपनी गति पकड़ ली है । अब प्रत्याशी जनता कि चौखट में नजर आने लगे है कहीं आशीर्वाद के नाम पर जनता से साहनुभूति ली जा रही है। स्थिति ये देखें कि कुछ पार्षद रह चुके लोगों द्वारा फिर 5 वर्ष बाद जनता कि चौखट में दस्तक दी है। और हर कोई प्रत्याशी जनता से विकास के नाम पर आपने नाम के लिए जन समर्थन माँग रहा है। और प्रत्याशी जनता कि चौखट में खूब पसीना बहा रहें है। कोई भी प्रत्याशी कोई कसर छोड़ना नहीं चाहते है। कोई पार्टी के नाम पर वोट मांग रहा है कोई विकास के नाम पर वोट मांग रहा है हर कोई जनता से समर्थन चाहता है चाहे जीत के बाद वह उसे क्षेत्र में काम करें या ना करें।
