उत्तराखंड (देहरादून) 4 जनवरी 2025: राह चलते शख्स के हाथ से मोबाइल फोन छीनकर भागने वाले बदमाश को पटेलनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित के कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन बरामद हुआ है।
पटेलनगर पुलिस के अनुसार मामले में अमर सिह निवासी ब्रहमपुरी ने शिकायत दी कि एक जनवरी को दोपहर के समय विशाल मेगामार्ट से लालपुल की तरफ जाते समय एक बदमाश उसके हाथ से मोबाइल फोन छीनकर भाग गया। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने बदमाश की तलाश शुरू की। चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर विशाल मेगामार्ट के पीछे खाली ग्राउंड से बदमाश अश्वनी उर्फ चीलू निवासी चमन्पुरी पटेलनगर को घटना में छीने गए मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया। आरोपित ने पूछताछ में बताया कि वह नशे का आदी है और अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति करने के लिए उसने मोबाइल लूट की घटना को अंजाम दिया था ।
