
उत्तराखंड (देहरादून) 2 जनवरी 2025: उत्तराखंड में कई आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। दर असल हाल ही में सचिव पद पर पदोन्नत होने वाले आर्ईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी जानी थी शासन ने छहआईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारी में बदलाव किया है।
उत्तराखंड शासन ने नए साल से ठीक पहले 14आईएएस अधिकारियों को प्रमोशन का तोहफा दिया था। इसमें खासतौर पर सात आईएएस अधिकारी सचिव रैक पर प्रमोट हुए। अब सचिव स्तर आने वाले इन अधिकारियों को जिम्मेदारी से जुड़ा आदेश जारी हुआ है। शासन ने छह आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदार में बदलाव से जुड़ा आदेश जारी किया है।
प्रमुख सचिव आईएएसअधिकारी एल फैनई से अल्पसंख्यक विभाग की जिम्मेदारी वापस ली गई है। इस सूची में इन्हें कोई दुसरी नई जिम्मेदारी नहीं मिल पाई है। इसके अलावा आईएएस हरिश्चंद्र सेमवाल से भी धर्मस्व और संस्कृति की जिम्मेदारी हटाई गई है। इसके अलावा महानिदेशक संस्कृति की जिम्मेदारी भी हरिश्चंद्र सेमवाल से वापस ले ली गई है। वह दोनों विभागों के सचिव पद संभाल रहे थे। फिलहाल हरिश्वंद्र सेमवाल के पास अब सिर्फ आयुक्त खाद्य और आयुक्त आबकारी का दायित्व है।
वहीं, साल 2009 बैच के चार आईएएस अधिकारियों को सचिव स्तर पर जिम्मेदारी मिली है। इसमें सी रविशंकर, युगल किशोर पंत, रणवीर सिंह चौहान और धीराज सिंह गबव्याल को सचिव स्तर पर। जिम्मेदारी मिली है। आईएएस सी रविशंकर को सचिव कौशल विकास और सेवायोजन का जिम्मा दिया गया है।आईएएस यगल किशोर पंत को सचिव धर्मस्य और संस्कृति की जिम्मेदारी मिली है। आईएएस रणवीर सिंह चौहान को सचिव गन्ना चीनी विभाग दिया गया है, जबकि आईएएस धीराज सिंह गब्याल को सचिव अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की जिम्मेदारी मिली है।