आरोपित के भाई को मुठभेड के बाद बीती देर रात किया था गिरफ्तार
उत्तराखंड (देहरादून) 30 दिसंबर 2024: गौकशी की घटना के बाद से फरार चल रहे आरोपित को क्लेमेंट टाउन पुलिस ने झील तिराहे के पास से गिरफ्तार किया है। उसके भाई को पुलिस ने बीती देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था।
क्लेमेंट टाउन पुलिस के अनुसार 27 दिसंबर की रात चांचक पुल कच्ची सड़क नदी किनारे गोवशय पशुओं के कटान की सूचना मिलने पर पुलिस छापेमारी को पहुंची परन्तु अंघेरे का फायदा उठाकर गोवंशकटान वाले मौके से भाग निकले। 28 दिसम्बर को मुखबिर की सूचना पर झील तिराहे के पास से आरोपित सन्नबर निवासी मौहल्ला कुरेसान कस्वा व थाना गंगोह सहारनपुर को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपित ने अपने भाई के साथ मिलकर गौकशी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपित के भाई शहनवाज उर्फ सोनू को देर रात पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है।
