उत्तराखंड (देहरादून) 24 दिसंबर 2024: उत्तराखंड, में सोमवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ली। चारधाम बदरीनाथ,केदारनाथ, गंगोत्री यमुनोत्री व हेमकुंड सहित ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी हुई है। चकराता, मसूरी व आसपास के क्षेत्रो में बर्फ की फाहे गिरी। वहीं निचले इलाकों में हल्की बारिश हुई। अगले एक-दो दिन भी मौसम का मिजाज बदला-बदला रह सकता है।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मंगलवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़,अल्मोड़ा, चंपावत, देहरादून व नैनीताल जनपदों में कहीं-,कहीं हल्की बारिश और अधिक ऊंचाई वाले क्षत्रों हिमपात हो सकता है। अन्य जगह मौसम शुष्क रहेगा। इसी तरह राजधानी देहरादून व आसपास के मैदानी इलाकों में भी आसमान में आशिक रूप से बादल छाए रहेगे। बाद में कुछ क्षेत्रों में गरजन वाले बादल विकसित होने से हल्की बारिश हो सकती है। वातावरण में ठुठरन बनी रहेगी।
सोमवार सुबह मैदान से लेकर पहाड़ तक मौसम का मिजाज फिर बदला। गढ़वाल व कुमाऊं के अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फंबारी हुई है। जबकि निचले क्षत्रों में हल्की बारिश से वातावरण में कड़ाके की ठंड रही। हिल स्टेशन मूसरी, नैनीताल, चकराता आदि जगह भी बर्फ की फांहे गिरी। यहां वातावरण में हाड़ कपाने वाली ठंड बनी हुई है।
