उत्तराखंड (देहरादून) 21 दिसंबर 2024: शहर में नेशनल गेम आयोजित होने वाले हैं इसके लिए शहर में सौन्द्यीकरण के कार्य किए जाएंगे। आयोजन स्थलों तक जाने वाली सड़क की मरम्मत की जाएगी। बृहस्पतिवार को ऋषिप्णगा सभागार में आयोजित बैठक में जिलांधिकारी सविन बंसल ने राष्ट्रीय खेलों की तैयारी व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए, राष्ट्रीय खेलों के लिए की जाने वाली व्यवस्थाओं के लिए डीएम ने विभागीय अधिकारियों को दो दिन के भीतर एस्टीमेट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए उन्होंने विभागों को प्रोंक्यूरमेंट प्रक्रिया को समय बद्धता से पूर्ण करने,नगर निगमों को शहरों के सौद्र्यीकरण, आयोजन स्थलों तक जाने वाली सड़कों की मरम्मत, कूड़ाप्रबंधन और वालिटियर्स के लिए बस सेवाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंनेखिलाड़्यों को सर्वोत्तम सुविधाएं प्रदान करने,उनके रहने, भोजन, परिवहन और आयोजन स्थलों तक पहुंचने की उचित व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। ताकि खिलाड़ियों को कोई असुविधा न हो। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था, चिकित्सा सुविधाओं और आयोजन स्थलों की चच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भीदिए गए हैं। बैठक में सीडीओ अभिनव शाह, अपरनगर आयुक्त बीर सिंह बुदियाल, नगर मजिस्ट्रेट प्रत्युष सिह, उप नगर अयुक्त गोपाल राम बिनवाल,एसपी सदर जया बलूनी, सीएमओ डा, संजय गुप्ता,सीईओ विनोद ढौंडियाल, डीएसओ केके अग्रवाल,ईंई लोनिवि जिर्तेंद्र कृमार त्रिपाठी, प्रवीण कर्णवाल,ईई विद्युत राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
