उत्तराखंड (देहरादून) 19 दिसंबर 2024: परीक्षा केन्द्र से छात्रों के मोबाइल चोरी करने वाले निजी शिक्षण संस्थान के छात्र को क्लेमेंटाउन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।आरोपित की निशानदेही पर चोरी के तीनों मोबाइल बरमद कर लिए गए हैं। थाना क्लेमेंटाउन पुलिस के अनुसार 17 दिसंबर को शाखी और नंदिनी किशोर ने शिकायत दी कि 16 दिसंबर को वे एक निजी शिक्षण संस्थान में परीक्षा देने आई थी। जिस दौरान उन्होंने अपना बैंग परीक्षा केन्द्र के बाहर रखा था। जिसमें से चोर ने उनके तीन मोबाइल फोन चोरी कर लिए। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित युवक सोफियान हसैन निवासी मौहल्ला काजी फाडा थाना कोतवाली बिजनौर यूपी हाल पता एमडीडीए फ्लेट आईएसबीटी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह एक निजी शिक्षण संस्थान का छात्र है। और 16 दिसंबर को वह अपने दोस्तों को उस शिक्षण संस्थान में परीक्षा देने के लिए छोड़ने गया था । इस दौरान उसने बैगों से मोबाइल फोन चोरी किए।
