उत्तराखंड (विकास नगर) 10 दिसंबर 2024: पिछले महीने पिकअप वाहन की टक्कर से एक 15 वर्षीय नाबालिक गंभीर रूप से घायल हों गया था। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
साजिद मोहम्मद निवासी ग्राम बड़िया, तहसील जगादरी जिला यमुनानगर हरियाणा ने तहरीर दी है। बताया कि उसका भतीजा शाहरुक पुत्र असलम निवासी बुडिया यमुनानगर हरियाणा आपनी नानी के यहां ढकरानी गया हुआ था। वह तीन नवंबर की शाम को खेलने के लिए ढ़ालीपुर की तरफ गया था। इसी दौरान उसे बोलेरो पिकआप वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे बाद में पीजीआई चंढीगढ़ भर्ती कराया गया। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। कोतवाल राजेश साह ने बताया कि तहरीर के बाद अज्ञात बोलेरो पिकअप वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
