उत्तराखंड (देहरादून) 7 दिसंबर 2024: सेलाकुई में चाट की ठेली लगाने वाले ने जब एक मोटर साइकिल सवार को रोड पर बाइक खड़ी करने से रोका तो बाइक सवार ने उससे गाली गलौज कर दी। इसके बाद एक घंटे में आरोपी अपने कुछ साथियों के साथ दोबारा आया और चाट वाले के साथ ही उसे बचाने आए लोगों की जमकर पिटाई कर दी।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दीपक सिंह पुत्र रामपाल सिंह निवासी खेडा मंन्दिर वाली गली प्रगति विहार ने पुलिस को तहरीर दी है। बताया कि वह अपनी चाट की ठेली पर खड़ा था। इस दौरान एक व्यक्ति और महिला ने उसे बाइक सड़क पर खड़ा करने से रोका तो उसने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। रात करीब दस बजे वह कार से साथियों के दोबारा आया और उसके साथ लाठी-डंडों से मारपीट करने लगे। थानाध्यक्ष शैकी कुमार ने बताया कि तहरीर के बाद आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
